फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच की

Sun, 28 Sep 2025 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। अग्निशमन विभाग ने जिले के महिला बेस अस्पताल सिमली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़, सीएचसी थराली और पीएचसी देवाल सहित अन्य अस्पतालों में अग्निसुरक्षा प्रबंध और उपकरणों की जांच की। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मदन सिंह फर्स्वाण ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आग बुझाने के उपकरणों की स्थिति, पानी की उपलब्धता और ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण की समीक्षा की गई। विभागीय कर्मियों की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन और व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने विभागीय कर्मियों से कहा कि आपदा से बचाव की शुरुआत सजगता और तैयारी से होती है। इस मौके पर अग्निशमन दल के नितिन जोशी, लोकपाल टाकुली, डाॅ. साहिल भार्गव, डाॅ. भानु प्रकाश शर्मा, फार्मेसी अधिकारी प्रकाश चंद्र ममगाईं और कुलदीप गुसाईं आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें