संकट की इस घड़ी में राहत की खबर सामने आई है। मैदानी क्षेत्र से सप्लाई हो रहे खाद्यान्न के दामों में पिछले माह की अपेक्षा इस माह गिरावट आई है। चावल, दाल, आटा और चीनी के दाम कम हुए हैं। मार्च माह में हरिभोग आटा प्रति किलो 27 रुपये 25 पैसे था, जो इन दिनों 23 रुपये 75 पैसे में मिल रहा है। चने की दाल भी पिछले माह 70 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 65 रुपये किमी मिल रही है। इसी तरह अरहर भी 110 रुपये 105 रुपये पर आ गई है। चीन के दाम भी कम हुए हैं। डीलरों ने मार्च माह में जहां एक क्विंटल चीनी 3850 रुपये में खरीदी थी वह अब जो 3610 रुपये में मिल रही है। प्रति किलो चीनी 38.50 की जगह 36.10 रुपये मिल रही है। खाद्यान्न वितरक योगेंद्र सेमवाल ने बताया कि राशन के दामों में गिरावट आ रही है। बाजार में आपूर्ति के सापेक्ष मांग कम हुई है, जिस कारण राशन के दाम गिरे हैं। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी केएल शाह ने प्रत्येक दुकानदारों को आवश्यक रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।