फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से मिली राहत, रोज हो रहे 30 से अधिक अल्ट्रासाउंड

Tue, 29 Jul 2025 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल, थराली, गैरसैंण, जिलासू तहसील के गांवों से पहुंच रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उपजिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से मरीजों को राहत मिली है। अब यहां हर दिन 30 से अधिक मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के केंद्र बिंदु में स्थित उपजिला चिकित्सालय में बीते बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट ने तैनाती दी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही अब हर दिन अस्पताल में 30 से अधिक मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं जिससे अब उन्हें निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों या अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड के लिए देवाल, थराली, जिलासू, गैरसैंण, आदिबदरी तहसील के दूरस्थ गांवों से मरीज पहुंच रहे है। जिलासू तहसील के खाल गांव के युवा सचिन ने बताया कि रविवार रात को पेट में अचानक दर्द हो गया है। अस्पताल में सुविधा होने से आसानी से अल्ट्रासाउंड हो गया। सेमी ग्वाड़ की महेशी देवी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड होने के बाद ही बीमारी के बारे में पता चल पाया। उपजिला चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ. बीपी पुरोहित का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन बेहतर अल्प संसाधनों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें