फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में मिलेगी रिलायंस की फोर जी सेवा

Mon, 24 Apr 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
badrinath dhaam - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बदरीनाथ के सिंह द्वार और अन्य मठ-मंदिरों की साज-सज्जा का कार्य पूरा कर लिया गया है। धाम में बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है। साथ ही दूरसंचार विभाग की ओर से धाम में थ्री जी सेवा और रिलायंस की फोर जी सेवा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर गौचर से बदरीनाथ तक कुछेक जगहों को छोड़कर डामरीकरण कार्य पूरा हो चुका है तो वहीं हाईवे पर भूस्खलन जोन लामबगड़, मैठाणा, प्रथाडीप, टैय्या पुल, पाताल गंगा और पागल नाला पर कोई सुधारीकरण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

ऐसे में बरसात में ये डेंजर जोन सुचारु तीर्थयात्रा में खलल डाल सकते हैं। बीआरओ के उत्तराखंड चीफ उमेश मेहता ने अधिकारियों को बदरीनाथ हाईवे को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि चमोली जिला प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम में खाद्यान्न का भंडारण कर दिया गया है।
विज्ञापन


धाम में होटल, धर्मशाला और आम दुकानें खुलनी शुरू हो गई हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की 22 सदस्यीय टीम सोमवार को बदरीनाथ पहुंच गई है। मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह का कहना है कि बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें