फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निशा की संदिग्ध मौत के मामले में रेगुलर पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़ के नामतोल गांव में विवाहिता निशा की संदिग्ध मौत के मामले में रेगुलर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीते 5 दिसंबर को निशा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

विवाहिता निशा की मौत के तत्काल बाद 5 दिसंबर को ही उसके भाई पदम सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर देते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई थी। पदम सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2018 में नामतोल गांव के पूरण सिंह से हुई थी। आरोप लगाया कि पूरण सिंह ने दूसरी शादी कर ली है जिसके कारण वह उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम हिमांशु खुराना ने मामले को राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया था। वहीं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम व इससे संबंधित अन्य रिपोर्ट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें