फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुलों के निर्माण में अनावश्यक विलंब न करें

Fri, 24 Jul 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन पुलों की प्रगति को लेकर की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन मोटर पुलों का कार्य तय समय पर पूरा करें। पुल निर्माण में अनावश्यक विलंब न किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में पीएमजीएसवाई के तहत जिले में निर्माणाधीन पुलों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि जिले में निर्माणाधीन 56 में से 45 पुलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 39 पर एप्रोच रोड भी बन गई है। छह पुलों पर एप्रोच रोड का काम चल रहा है। 11 पुलों पर निर्माण कार्य चल रहा है। डीएम ने पीएमजीएसवाई और पुलों की निर्माणदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र सभी पुलों का कार्य पूर्ण किया जाए। पुलों के साथ एप्रोच रोड का निर्माण भी प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीसी, वेरिएशन व अन्य तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का नियमानुसार समाधान कर तय सीमा पर सभी निर्माण कार्य पूरा करें। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें