फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रीना बनी तीज क्वीन, नृत्य में मानसी गायन में काजल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पुलिस परिवार की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज पर्व

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुलिस लाइन गोपेश्वर में पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए आयोजित हरियाली तीज पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें रीना नेगी को तीज क्वीन चुना गया।
उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की ओर से पुलिस लाइन में तीज पर्व की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मेहंदी, गायन, नृत्य प्रतियोगिता, रैंप वॉक, ग्रुप डांस, उत्तम परिधान, बेस्ट टैलेंट आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीज क्वीन रीना नेगी को चुना गया। प्रथम रनरअप मानसी रावत, द्वितीय दिव्या कुनियाल और तृतीय काजल रही। मेहंदी प्रतियोगिता में मानसी रावत, गायन में काजल, मेहंदी में सुधा प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, एसीएमओ डॉ. उमा रावत, वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. यशोदापाल, डॉ. शैली यादव, पूजा, ममता, शैली, प्रभा रावत, हेमलता भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें