फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अतिवृष्टि से हुए नुकसान की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। विकासखंड दशोली के विभिन्न गांवों में 13 अगस्त की रात को हुई अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। सैंजी की क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी और ग्राम प्रधान माहेश्वरी देवी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिवृष्टि से हुए नुकसान की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि सैंजी से सौटी, कट्टा तोक, तल्ला गांव से बोल्टी और तल्ला गांव धारा से राजकीय जूनियर हाईस्कूल सैंजी तक पैदल मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रखे हैं। क्षेत्र की पेयजल लाइनें भी ध्वस्त हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए क्षेत्र में हुए नुकसान की शीघ्र मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें