फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्रोतों पर घटा पानी, मोहल्लों में पेयजल किल्लत

Sat, 19 Mar 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही नगर के वार्ड और मोहल्लों में पेयजल संकट गहराने लगा है। वहीं स्रोतों पर पानी की कमी के चलते विभागीय कर्मचारियों को जलापूर्ति सुचारु रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


नगर के रावल नगर, बसंतपुर और डाटपुल के निकटवर्ती मोहल्लों में गर्मी शुरू होते ही नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता जयकृत सिंह बिष्ट ने बताया कि पलसारी आम से मुख्य बाजार के बीच गंभीर पेयजल संकट बना है, जबकि साकेत नगर में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं है।

यहां कई लोगों ने जल संस्थान में पेयजल कनेक्शन के लिए आवेदन किए थे, लेकिन कनेक्शन आवंटित नहीं करने से लोग परेशान हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि वर्तमान में नगर के लिए तीन बड़ी पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


कुछ महीनों बाद नगर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति बेहतर हो जाएगी। जल संस्थान के ईई एनएस पयाल ने बताया कि गौचर स्थित पेयजल स्रोतों पर पानी की आपूर्ति कम होने से उपभोक्ताओं को परेशानियां हो रही हैं, लेकिन शीघ्र टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं ने पेयजल कनेक्शनों के लिए आवेदन किए हैं। उनके कनेक्शन शीघ्र लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें