फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आपदा में लोगों की मदद के लिए रेडक्राॅस तैयार करेगा प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। रेडक्राॅस सोसाइटी चमोली की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे। ताकि आपदा के दाैरान वह लोगाें की मदद कर सकें। साथ ही ग्रामीण स्तर पर स्वयंसेवक भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

रेडक्राॅस सोसाइटी चमोली की शनिवार को प्रबंधन कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें आपदा प्रभावित क्षेत्रों व आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आपदा न्यूनीकरण एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण के लिए हर ब्लाॅक में एक प्रशिक्षक तैयार किया जाएगा। ताकि अधिकाधिक लोगों को इसका प्रशिक्षण दिया जा सके। आपातस्थिति और आपदा में तत्काल लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए ग्रामीण स्तर पर स्वयंसेवकों को जोड़ा जाएगा। साथ ही कई समस्याओं को लेकर डीएम से मुलाकात की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी की राज्य समिति के सदस्य ओम प्रकाश भट्ट और भगत सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश डोभाल, सचिव सुरेंद्र रावत, उपाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, चरण सिंह, कृष्णा सेमवाल और विनोद रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें