गोपेश्वर पुलिस मैदान में होमगार्ड की भर्ती में शामिल होते अभ्यर्थी।
- फोटो : GOPESHWAR
पुलिस मैदान में बुधवार से होमगार्ड के 21 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार को 207 अभ्यर्थियों ने भर्ती में प्रतिभाग किया। पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के आवेदनपत्रों की जांच करने के बाद शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली। भर्ती प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई। होमगार्ड प्लाटून कमांडर दीपक भट्ट ने बताया कि भर्ती के पहले दिन दशोली और घाट ब्लॉक के 207 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। 21 रिक्त पदों के लिए जिले के 673 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।