दशोली ब्लॉक के मैड ठेली गांव की खुली बैठक में ग्राम पंचायत के विकास का खाका तैयार किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान रोशन चंद्र और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बलवीर लाल ने आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन के साथ ही कृषि व मनरेगा संबंधी कार्ययोजना के बारे में ग्रामीणों को बताया। ग्राम प्रधान रोशन चंद्र ने कहा कि ग्राम पंचायत के सतत विकास में सभी ग्रामीणों का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल रावत, अवर अभियंता कुलदीप मलासी, महेंद्र कुमार, यशंवत सिंह, सोहन सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, राजेंद्र रावत, किशोर सिंह, विवेक सिंह, हिम्मत सिंह, नरेंद्र सिंह, कमला देवी, धीरेंद्र सिंह, अंकित, नारायण सिंह, ज्ञान सिंह, अब्बल सिंह आदि मौजूद थे।