आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के ओपन वर्ग की 7 किलोमीटर दौड़ में 87 बालकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पीजी कॉलेज गोपेश्वर के रविंद्र नेगी ने प्रथम, जीआईसी बैरागना के आदित्य नेगी और राहुल राणा ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिकाओं के ओपन वर्ग की 5 किमी दौड़ में 54 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें पीजी कॉलेज गोपेश्वर की निकिता फर्स्वाण, बैरागना की गार्गी बर्तवाल व आरती सेमवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पीजी कॉलेज की कमला व जीआईसी अलकापुरी की अंजलि और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के सुमित फर्स्वाण व पीजी कॉलेज के भूपाल राम को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी आनंद सिंह नयाल, शरद सिंह भंडारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वीएस चौधरी, गोपाल बिष्ट, केसी पंत, कमल किशोर, रमेश पंखोली, जयदीप झिंक्वाण, अजीत रावत, विकेंद्र चौहान, अनिल फर्स्वाण और रश्मि बिष्ट आदि मौजूद थे।