फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रावण ने हिलाया कैलाश पर्वत

Mon, 30 Oct 2023 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर गांव में आयोजित रामलीला में कैलाश पर्वत को हिलाता रावण। संवाद
विज्ञापन
पीपलकोटी/गोपेश्वर। ज्योति क्लब पीपलकोटी की ओर से रामलीला का मंचन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीराम परिवार की पूजा की। रामलीला का शुभारंभ बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती और महामंत्री हरि दर्शन सिंह रावत ने किया। रामलीला मंचन में रावण, कुंभकरण और विभीषण ब्रह्मा से वरदान मांगते हैं। इसके बाद रावण कैलाश पर्वत को हिलाता है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष भुवन लाल शाह, बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, विजय प्रसाद मलासी, हरीश पुरोहित, देवी लाल शाह, बदरी प्रसाद आदि मौजूद रहे। वहीं, गोपेश्वर गांव में भी रामलीला का मंचन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें