फोटो
चमोली। चमोली-खैनुरी (9 किमी) मार्ग के सुधारीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर खैनुरी के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने गांव के बस स्टैंड के पास शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि बीते वर्ष दिसंबर माह में जिलाधिकारी ने गांव में आकर सड़क सुधारीकरण के लिए बजट आवंटित करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक साल बाद भी सड़क की स्थिति नहीं सुधरी। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में विजय सिंह नेगी, गोविंद सिंह खत्री, राजेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट और मनोज कुमार आदि शामिल रहे। संवाद