फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदाशिव रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग की ओर से आयोजित रामलीला मंचन मे उमड़ी भीड़

विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी सतपुली की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में सीता का हरण करता रावण। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सदाशिव रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के पांचवें दिन महिला किरदारों का अभिनय देखने को उमड़ी दर्शकों की भड़ी । रामलीला मंचन मे रावण की बहन सूर्पनखा पंचवटी में आकर श्री राम और लक्ष्मण से अपने रूप और सौंदर्य की उपमा चंद्रमा से करके उसके साथ विवाह करने के लिए कहती है। तो श्री राम सूर्पनखा को समझाते हैं लेकिन नहीं मानने पर लक्ष्मण सूर्पनखा की नाक और कान को विदीर्ण कर देते हैं। सूर्पनखा विलाप करते हुए खरदूषण के पास जाकर पूरा वृतांत सुनाती है, तो खरदूषण श्री राम से युद्व करते हुए मारे जाते हैं। तब सूर्पनखा रावण के पास जाकर राम और लक्ष्मण की ओर से उसके साथ किए छल के संबंध मे बताती है। तो रावण प्रतिशोष का बदला लेने के लिए मामा मारीच को स्वर्ण मृग बनने के लिए कहता है। और साधु का वेश बनाकर छल से जनकनंदनी सीता माता का हरण कर देता है। रामलीला मंचन मे राम राजेश्वरी देवी, लक्ष्मण वीरा फर्स्वाण, सीता आरती गुसांई, सूर्पनखा कल्पेश्वरी बिष्ट, रावण लक्ष्मी रावत, अत्रि मुनी पुष्पा देवी,मारीच मुन्नी बिष्ट आदि महलिा कलाकारों के मंचन को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें