फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रावण ने छल से किया सीता माता का हरण

Mon, 01 Jun 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जय श्रीराम रामलीला कमेटी के मंचन में रावण ने छल से सीता का हरण किया। लंकाधिपति रावण ने मामा मारीच को मायावी मृग बनने को कहा। पंचवटी में स्वर्ण मृग देखकर सीता ने श्री राम से उसे लाने का आग्रह किया। श्री राम मृग का पीछा करते हुए वन में चले गए। कपटी मृग की ''हाय राम'' की आवाज सुनकर सीता ने लक्ष्मण को श्री राम की रक्षा हेतु भेजा। इसी बीच, रावण साधु का वेश धारण कर सीता से भिक्षा मांगने आया। उसने छल से सीता का हरण कर पुष्पक विमान से लंका की ओर प्रस्थान किया। गिद्धराज जटायु ने रावण का मार्ग रोका जिसके बाद रावण ने उनके पंख काट दिए। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, सुभाष गैरोला, अनिल खंडूड़ी, संपूर्णानंद डिमरी, आदित्य नवानी, सुरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें