फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 69 दुकानदारों को आपदा सहायता बांटी

Wed, 17 Jun 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

थराली। बीते वर्ष अगस्त 2025 में आई आपदा के प्रभावित चेपड़ों और देवराड़ा के दुकानदारों को आर्थिक सहायता दी गई। रीप संस्था ने ग्रामोत्थान परियोजना के तहत 69 दुकानदारों को 52 लाख 34 हजार 400 रुपये की आर्थिक सहायता बांटी।
विज्ञापन

रीप परियोजना के जिला प्रबंधक शशिकांत यादव और सहायक प्रबंधक राजवीर बिष्ट ने कहा कि यह सहायता तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि यह राशि पूरी भरपाई नहीं कर सकती। हालांकि इससे प्रभावितों को कुछ राहत अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर तहसीलदार अक्षय पंकज और प्रभारी बीडीओ गंगा सिंह गुंसाई, आरके अशोक नौटियाल, राजस्व उपनिरीक्षक रोबिट सिद्दीकी, रीप के विपिन मिश्रा, गंभीर नेगी, नंदा देवी आजीविका की अध्यक्ष पूजा पुरोहित, इंदु देवी, पार्षद दिवाकर नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें