देवाल। राष्ट्रीय संगीत नाटक पुरस्कार से सम्मानित चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सुया गांव के निवासी रामलाल (55) का बृहस्पतिवार की रात को निधन हो गया। दिवंगत रामलाल को वर्ष 2022 में राष्ट्रीय संगीत नाटक पुरस्कार से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था।
रामलाल की किडनी में लंबे समय से संक्रमण था। करीब दो साल से उनका डायलिसिस चल रहा था। शुक्रवार को पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामलाल अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व एक बेटी छोड़ गए। उनके निधन पर सुया गांव के ग्राम प्रधान रेखा देवी, पद्मश्री बसंती बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, कृष्णा बिष्ट, माकपा के जिला मंत्री मदन मिश्रा, पिंडर सचिव ललित मिश्रा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, गजेसिंह बिष्ट, खड़क सिंह, बलवंत सिंह आदि ने शोक जताया। संवाद