फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर अधूरे डामर से दुर्घटना का खतरा

Fri, 22 Nov 2024 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ- मलारी हाईवे पर एक तरफ बिछाया गया डामर। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर बीआरओ की ओर से परसारी से ढाक तक एक तरफ डामरीकरण किया गया और दूसरी तरफ छोड़ दिया गया। डामरीकरण की गुणवत्ता भी ठीक नहीं होने से वह उखड़ने लग गया है।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले बीआरओ की ओर से मलारी हाईवे पर डामरीकरण कराया गया। मगर हाईवे के एक तरफ डामरीकरण किया गया और दूसरी तरफ छोड़ दिया गया। वहीं बिछाया डामर भी उखड़ने लगा है। जगह-जगह कंक्रीट बिखरे हैं और हाईवे पर गड्ढे भी हो गए हैं। वहीं एक तरफ डामर होने से ज्यादातर वाहन एक ही लेन में चल रहे हैं इससे हाईवे पर दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। वहीं बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर डामर सही से नहीं बिछ पाया था, इसे दोबारा से बिछवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें