फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हनुमानगढ़ी मंदिर में राम कथा शुरू

Sun, 17 May 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के छिनका गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में रविवार से नौ दिवसीय राम कथा का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का आरंभ पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ विधिवत रूप से किया गया। कथा प्रारंभ होने से पहले गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मां भगवती मंदिर, शिवालय मंदिर और मठ गांव के सिंहलास माता मंदिर से होकर हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर स्थित कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और भजन-कीर्तन के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। कथा के प्रथम दिन कथावाचक आचार्य शैलेंद्र सती ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राम कथा समाज को सदाचार, सेवा और संस्कारों की प्रेरणा देती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह गुसांई ने बताया कि 25 मई को यज्ञ पूर्णाहूति के साथ कथा संपन्न होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें