फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कानून सभी के लिए समान, शिविर का उठाएं लाभ

Sun, 17 May 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर का जिला जज विंध्याचल सिंह ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देवाल में बहुउद्देशीय जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला जज विंध्याचल सिंह ने किया। उन्होंने जिला जज बिंध्याचल सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और इस शिविर का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

इस दौरान हिमालयन पब्लिक स्कूल और कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। हिमालयन कल्चर समिति ने वनों को आग से बचाने और नशाबंदी पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किए और सभी लोगों ने वनों को बचाने की शपथ ली। पूर्णा के सरपंच गोविंद सोनी और ग्राम प्रधान सीमा देवी ने देवाल बाजार में रोडवेज बस स्टैंड, कूड़े के ढेर से प्रदूषण, सड़क निर्माण और बहुउद्देशीय भवन जैसी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, श्रम विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि और अटल पेंशन जैसी जानकारियां साझा कीं। अधिवक्ता समीर बहुगुणा के संचालन में आयोजित शिविर में सीजेएम सचिन पाठक, सचिव पुनीत पाठक और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने कानूनी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें