पोखरी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी संगठनों की ओर से पांच नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। पोखरी में आयोजित बैठक में पुरानी पेंशन महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबी चलेगी। सरकार जब तक मांग पर कार्रवाई नहीं कर देती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा कि सरकार को उनकी न्यायोचित मांग को मान लेना चाहिए। इस मौके पर महासंघ के मंत्री मुकेश रतूड़ी, विकास शर्मा, देवेंद्र सिंह फरस्वाण, जनपद प्रभारी महिपाल सिंह चौहान, हरेंद्र रावल, जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भगत कंडवाल, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद