थराली। सोमवार को विकासखंड सभागार में मेरी माटी मेरा देश के तहत देश की राजधानी में अमृत वाटिका निर्माण के लिए प्रत्येक गांव से लाई गई मिट्टी को कलश में एकत्र किया गया। खंड विकास अधिकारी गिरीश पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत अखंड भारत संकल्प के तहत दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण होना है, जिसके लिए सभी राज्यों के सभी गांवों से मिट्टी एकत्र की जा रही है। इस मौके पर एसडीएम रविंद्र जुवांठा, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अमित सोनकर, कविता नेगी, राजेंद्र सिंह, सुबेदार मयंक सती, वीडीओ प्रकाश जोशी, सुनील पुरोहित,प्र भारी सीडीपीओ गुड्डी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद