फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में निकाली रैली, अन्य धामों में भी आंदोलन का एलान

Tue, 12 Aug 2025 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीश संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से विभिन्न मांगों के संबंध में चलाए जा रहे आंदोलन के तहत मंगलवार को स्थानीय लोगों ने अराइवल प्लाजा से साकेत चौराह तक रैली निकाली। इस दौरान अन्य धामों में भी आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

साकेत चौराह पर चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत बदरीनाथ से हो गई है इसे चारों धामों में शुरू किया जाना चाहिए। दिसंबर से मार्च तक शासन स्तर पर कई बैठकें हुईं जिसमें 70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑफलाइन पंजीकरण की बात कही गई है। कहा कि कई ऑनलाइन पंजीकरण वाले श्रद्धालु नहीं पहुंचे और उनका पंजीकरण निरस्त नहीं हुआ जिससे ऑफलाइन यात्री भी नहीं पहुंच पाए। कहा कि कम श्रद्धालुओं को भेजने का असर चारों धामों पर पड़ा है। इस दौरान परमजीत भंडारी, कृष्ण भट्ट, रामनारायण भंडारी, नवनीत मेहता, साधना कन्नी, बीना पंवार, धनेश्वरी पंवार, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें