फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी’

विज्ञापन
गोपेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर मार्ल्यापण करते कांग्रेसजन। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा गया कि स्व. राजीव गांधी देश में सूचना क्रांति के जनक रहे हैं। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से स्व. गांधी के पदचिह्नों पर चलते का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गोपेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदानों को याद किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद नेगी, सेवादल के प्रदेश महामंत्री सुरेश डिमरी, विकास जुगरान, अनिल कठैत, महेंद्र नेगी, रविंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
वहीं उत्तरकाशी में कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने कहा कि पीएम रहते हुए राजीव गांधी ने दलबदल कानून, पंचायतीराज व्यवस्था में आरक्षण, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार आदि कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, कमल सिंह रावत, बिजेंद्र नौटियाल, मनोज मिनान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौड़ी में जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में कांग्रेसियों ने उन्हें पुष्पाजंलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि देने वालों में एआईसीसी मेंबर राजपाल सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, नगर अध्यक्ष सेवादल युद्धवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, महेश ढौंडियाल, अनूप कंडारी, विनोद दनोसी, भगवान सिंह टम्टा आदि शामिल रहे। वहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं जिलाध्यक्ष कमला रावत, नगर अध्यक्ष नीलम रावत, गोदांबरी रावत प्रदेश उपाध्यक्ष, रेखा भंडारी जिला उपाध्यक्ष, विजय नेगी, एसपी रतूड़ी, अनीता देवी आदि ने उन्हें नमन किया।
नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में सूचना क्रांति, पंचायतों को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौड़ियाल, राजेंद्र डोभाल, कुलदीप पंवार, पंकज रतूड़ी, ममता उनियाल और सतीश चमोली आदि मौजूद थे।
20 महिला मजदूरों को 200-200 रुपये अंशदान दिया
पौड़ी। जिला युवा कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वायनाड सांसद राहुल गांधी की प्रेरणा पर न्याय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने सांकेतिक तौर पर योजना की शुरुआत में करीब 20 महिला मजदूरों को 200-200 रुपये अंशदान के रूप में दिए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बृहस्पतिवार न्याय योजना कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राजपाल बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट को छत्तीसगढ़ सरकार ने 5700 करोड़ की धनराशि से शुरू किया है। उत्तराखंड में पार्टी कार्यकर्ता जरूरतमंद तक पहुंच योजना को धरातल पर उतारने में जुट गए हैं। उन्होंने हर जरूरतमंद तक पहुंचे का आह्वान किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, जिला सचिव दीपक नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य मुकेश बिष्ट, वरिष्ठ नेता महेश ढौंडियाल, नीलम रावत, मोहित सिंह, विजयदर्शन बिष्ट, गोपाल नेगी, अंकित सुंदरियाल, संजना गुजराल, एसपी रतूड़ी, गोदांबरी रावत और शोभित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें