कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/जिलासू। दो दिनों से मौसम साफ होने के कारण उमस बढ़ गई जिससे लोग परेशान रहे। थोड़ा पैदल चलने पर भी लोगों के पसीने छूट रहे थे। हालांकि शाम होते-होते आसमान में हल्के-हल्के बादल छाने लगे। वहीं नारायणबगड़ में झमाझम बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। रविवार और सोमवार को तेज धूप के कारण उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बिना बारिश के फसलें सूखने लगीं थीं लेकिन आज मंगलवार को हुई जोरदार बारिश से फसलों को फिर से नया जीवनदान मिला है। संवाद