फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिविर में वायरल के अधिक मरीज मिले

Tue, 14 Jul 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदासैंण। सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड ने गैरसैंण विकासखंड के नंदासैंण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें मालई, कफ़लोड़ी, बैनोली और चौरासैंण सहित आसपास के क्षेत्रों के 61 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सभी तरह की रक्त जांच, ईसीजी और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाएं भी दी गईं। बरसात के कारण पेयजल स्रोत दूषित होने से क्षेत्र में वायरल के मरीज अधिक पाए गए। चिकित्सकों ने लोगों को स्वच्छ और उबालकर पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया। संचालन सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड के कैंप समन्वयक राहुल रावत उपस्थित रहे। आयुष चिकित्सक डॉ. दिव्या, रिंकी, मंजू और सरिता कुंवर ने भी अपनी सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें