फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेयजल टैंक निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, रुकवाया निर्माण

Fri, 15 May 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

व्यापार संघ ने कहा, आपदा प्रभावित बैंड बाजार के ठीक ऊपर बन रहा टैंक
जानमाल की हो सकती है हानि, डीएम कोे ज्ञापन भेजकर जांच की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। नगर क्षेत्र के चिड़ियाढोल नामक तोक में निर्माणाधीन पेयजल टैंक का निर्माण व्यापार संघ ने रुकवा दिया। संघ के पदाधिकारियों ने टैंक निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी और जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजकर टैंक निर्माण की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

नंदानगर की करीब 15 हजार आबादी के लिए बांजबगड़ से पानी की सप्लाई की जाती है। विगत वर्ष आपदा में चिड़ियाढोल तोक में स्थित पेयजल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया था। इसका इन दिनों नवनिर्माण किया जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि टैंक निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है। कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। यह टैंक आपदा प्रभावित बैंड बाजार के ठीक ऊपर से बन रहा है। टैंक निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं होने पर इससे कभी भी जानमाल की हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब तक टैंक निर्माण की जांच नहीं हो जाती तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इधर जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि टैंक निर्माणाधीन है। इसके निर्माण में कोई कमी रह गई है तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा। टैंक को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें