ल्वाणी गांव के क्वारंटीन सेंटर में रह रहे मां-बेटे की कोरोना नेगेटिव आई है। इस सेंटर में महिला के भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में दहशत की स्थिति थी। बीती 12 जून को हिसार से एक बुजुर्ग सहित पांच व्यक्ति ल्वाणी गांव पहुंचे थे। आने के एक दिन बाद बुजुर्ग की मौत हो गई थी। हालांकि बुजुर्ग की मौत की वजह श्वास की बीमारी बताई गई थी। बुजुर्ग के साथ उनके बेटे, बहू, एक साल का पोता और बहू का भाई भी रह रहा था। बहू के भाई का सैंपल 21 जून को लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे भराड़ीसैंण के संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग ने बहू और बेटे का तीन दिन पहले सैंपल लिया था। संवाद