कोरोना संक्रमण के कारण घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, लेकिन कुछ लोग इस नियम को नहीं मान रहे हैं। रविवार को घाट पुलिस ने बाजार में अभियान चलाकर ऐसे 14 लोगों के चालान काटे। इस दौरान चौकी प्रभारी नरेंद्र कोटियाल ने लोगों को बिना मास्क बाजार में नहीं आने और सतर्कता बढ़ाने और शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी।
वहीं कर्णप्रयाग पुलिस ने मास्क न पहनने पर पिछले तीन दिनों में 130 लोगों के चालान किए। एसआई हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि कार्रवाई और हिदायत के बाद भी लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मास्क नहीं पहनने पर 100 रुपये का चालान किया जा रहा है। 130 लोगों का चालान कर उनसे 1300 रुपये जुर्माना वसूला गया।