फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोती में क्वारंटीन बरेली का मजदूर कोरोना संक्रमित, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगोती गांव से कुछ दूरी पर संस्थागत क्वारंटीन किए गए बरेली से आए मजदूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे क्षेत्र में दहशत है।उधर, संक्रमित मजदूर को कोविड केयर सेंटर, भराड़ीसैंण भेजा गया है।
विज्ञापन

मजदूर नारायणबगड़-भगोती-गडसीरा सड़क निर्माण के कार्य के लिए अपने छह साथियों के साथ बीती 30 जून को बरेली से भगोती पहुंचा था। यहां इन्हें गांव से कुछ दूरी पर क्वारंटीन किया गया था। इसी दौरान डॉक्टरों की टीम ने इन सातों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे।
पीएचसी, नारायणबगड़ के प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्वारंटीन किए गए अन्य छह मजदूरों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डॉ. नवीन डिमरी ने कहा ये सभी लोग गांव से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर अकेले भवन में रह रहे थे।
विज्ञापन

ऐसे में इनकी वजह से गांव में किसी भी प्रकार के संक्रमण या खतरे की बात नहीं है। वहीं, स्थानीय निवासी पृथ्वी नेगी, दिनेश टम्टा समेत कई व्यापारियों ने निर्माण कार्य के लिए बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बॉर्डर पर क्वारंटीन न किए जाने और सत्यापन न किये जाने पर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें