फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय कक्ष में नहीं मिली चौक भी

Tue, 02 Feb 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय किरूली का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम कक्षाओं में पहुंचे और छात्र-छात्राओं की कापियां भी देखीं। उन्होंने पांचवीं कक्षा के छात्रों को अंकों में छह हजार छह सौ सत्तर लिखने के लिए कहा, लेकिन 22 छात्रों में से एक भी छात्र नहीं लिख पाया। दूसरी कक्षा के छात्रों को उन्होंने प्रदेश की राजधानी का नाम बताने के लिए कहा, लेकिन वे भी नहीं बता पाए। एसडीएम तीसरी कक्षा रूम में पहुंचे। वे छात्रों को ब्लैक बोर्ड पर कुछ लिखवाना चाह रहे थे, लेकिन वहां चौक भी नहीं थी। शिक्षकों ने दूसरे कक्षों से चौक मंगाई, लेकिन तब तक एसडीएम प्रधानाध्यापक कक्ष में चले गए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में शिक्षकों की उपस्थिति भी देखी। उन्होंने शिक्षकों को छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें