फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर पुल पर अटका सड़क का निर्माण

Tue, 02 Feb 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
 पोखरी ब्लाक के आठ ग्राम पंचायतों को यातायात से जोड़ने के लिए वर्ष 2010 में स्वीकृत साढ़े सात किमी हापला-गुड़म-नौली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य एक साल से मोटर पुल पर अटका है। डेढ़ वर्ष से लोनिवि के अधिकारी पुल का डिजायन ही तैयार नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

हापला-गुड़म-नौली सड़क पर वर्ष 2014 के जून माह में दो किमी कार्य पूर्ण होने पर गुड़म गदेरे पर 36 मीटर लंबा मोटर पुल का निर्माण प्रस्तावित हुआ, लेकिन आज तक लोनिवि के अधिकारी पुल के डिजायन को अंतिम रूप नहीं दे पाए। चंद्रशिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, नैल की प्रधान दीपा देवी, गुड़म की प्रधान गुड्डी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दलीप सिंह नेगी, महिपाल सिंह नेगी, कुंवर सिंह नेगी, कमल सिंह नेगी, सुजान सिंह, तेजपाल सिंह नेगी का कहना है कि पुल न बनने से आगे की सड़क भी नहीं बन पा रही है। सड़क निर्माण न होने से ग्राम पंचायत मसोली, गुड़म, नैल, सिदेली, नौली, कुलेंडू, आमणीधार और बधाण गांवों के ग्रामीणों को पांच किमी की लंबी दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। लोनिवि के अधिकारियों के साथ ही डीएम से कई बार सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की गई, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस है। वहीं लोनिवि पोखरी के ईई नवीन लाल वर्मा का कहना है कि हापला बाजार से दो किमी सड़क निर्मित है। पुल के दोनों ओर एबेटमेंट बनाए जा चुके हैं। दो माह में पुल का डिजायन बनकर तैयार हो जाएग, इसके बाद पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें