फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विधानसभा सत्र के लिए लोनिवि की तैयारियां शुरू

Fri, 30 Jan 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र आयोजन की संभावना को देखते हुए लोनिवि भी अलर्ट मोड पर है। इसके लिए लोनिवि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा क्षेत्र में जंगलचट्टी, दिवालीखाल, गैरसैंण और विधानसभा गेट आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाती है। वहीं सत्र में आने वाले विधायक, मंत्री, अधिकारी, पुलिस जवान सहित अन्य लोगों के आवास व्यवस्था आदि की आवश्यकता पड़ती है। इसके तहत लोनिवि टेंडर प्रकिया से यह सभी व्यवस्थाएं कराता है। वहीं लोनिवि गैरसैंण के अधिशासी अभियंता जेपी थपलियाल का कहना है कि सत्र की व्यवस्थाओं के लिए धनराशि अधिक लगती है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया के तहत निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं पहले के सत्रों को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू की जा रही हैं। यदि बजट सत्र के लिए तिथि घोषित होती है जो तुरंत काम शुरू कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें