गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चमोली में डीएलएड प्रशिक्षुओं का तीन दिवसीय स्काउट गाइड और प्राथमिक चिकित्सा का कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं का समग्र विकास आध्यात्मिक, शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक व भावनात्मक विकास करना है। मुख्य संदर्भ दाता जिला आयुक्त स्काउट दीपक पुंडीर ने ध्वज लीडर के कार्य, समाज सेवा के कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, जिला सचिव स्काउट गाइड राजेंद्र कंडारी ने टोली ज्ञान, नक्शा, मार्ग के खोज चिह्न आदि की जानकारी दी। एसडीआरएफ गौचर के उपनिरीक्षक भगत सिंह कण्डारी, कांस्टेबल दिगंबर नेगी, विक्रम सिंह नेगी, जितेंद्र फरर्स्वाण ने आपदा प्रबंधन, स्ट्रेचर आदि की जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक सुबोध डिमरी, सुमन भट्ट, योगेन्द्र सिंह बर्त्वाल, बचन जितेला, नीतू सूद, मृणाल जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद
100 छात्र-छात्राओं को बांटी शिक्षण सामग्री
थराली। सेवानिवृत्ति बैंक कर्मचारी हरेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता सेनानी पुष्कर सिंह रावत जीआईसी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र जोलाकोट में 100 छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री, पेन, कॉपियां बांटीं। उन्होंने बताया कि शिक्षण सामग्री से छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में मदद मिलेगी। इस मौके पर बुडजोला के वन पंचायत सरपंच हरेंद्र सिंह रावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल देवराड़ी, सत्येंद्र मिश्रा, पंचम सिंह रावत, दलवीर सिंह शाह, दीप शिखा टम्टा, खुशहाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद