श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से पुष्कर चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। जबकि गिरीश चंदोला, लक्ष्मी कुमेड़ी व हर्षवर्धन को उपाध्यक्ष, कमल नयन को महामंत्री, अनिल राणा, दीपक शाह, रणजीत नेगी को सचिव, सोनिया मिश्रा को कोषाध्यक्ष, जगदीश पोखरियाल को संप्रेक्षक चुना गया। उमाशंकर बिष्ट, प्रकाश रावत, जितेंद्र पंवार, संदीप कुमार, राकेश डोभाल, मोहन गिरी, केएस असवाल, कालिका प्रसाद, यशवंत सिंह, ईश्वर राणा, गोवर्धन डिमरी सदस्य बनाए गए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अरुण मैठाणी और प्रदेश कार्यकारिणी में दिनेश थपलियाल व हरेंद्र बिष्ट को नामित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रतिनिधि के रूप में स्वामी मुक्तेश्वरानंद ब्रह्मचारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेशचंद्र शास्त्री, प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी, संयोजक श्यामलाल सुंद्रियाल, उद्योगपति रामकृष्ण भट्ट आदि मौजूद थे।