फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नारायणबगड़ में धंसा हाईवे, 15 घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडर नदी से हो रहे कटाव के कारण नारायणबगड़ में हाईवे धंसने से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे करीब 15 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान गढ़वाल से कुमाऊं और कुमाऊं से गढ़वाल जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 15 घंटे बाद जब हाईवे खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली और गंतव्य को रवाना हुए। जबकि जरूरी सामान की आपूर्ति देर शाम को हुई।
विज्ञापन


नारायणबगड़ में बुधवार रात करीब 12 बजे हाईवे का कुछ हिस्सा धंस गया जिससे यहां आवाजाही ठप पड़ गई। हाईवे बंद होने के कारण देवाल, थराली सहित नारायणबगड़ के आसपास के बाजारों में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हुई। दूध, सब्जी और अखबार भी देर शाम तक बाजारों तक पहुंचा। बीआरओ ने डंपरों से मलबा व पत्थर का भरान किया और दोपहर तीन बजे हाईवे पर आवाजाही सुचारु करवा दी। वहीं भू-धंसाव से हाईवे के ऊपर बसे गांवों को भी खतरा बना है। स्थानीय संजय कंडारी, धर्म सिंह ने कहा कि कई बार बीआरओ से भू-धंसाव के ट्रीटमेंट के लिए स्थायी उपाय करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।



सोल घाटी के गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल

सोल घाटी के बूंगा, बुरसोल, गेरूड़, कोलपुड़ी व गुपटियारा सहित 10 गांवों में 11 दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। भारी बारिश के कारण 13 अगस्त को इन गांवों के बिजली के पोल बह गए थे। ढाढरबगड़ क्षेत्र में लाइन और पोलों को अधिक नुकसान पहुंचा था जिसके कारण बूंगा, बुरसोल, गेरूड़, गुपटियारा, कोलपुड़ी और रतगांव आदि गांवों में बिजली ठप थी। यूपीसीएल के अवर अभियंता हेमंत चमोली ने बताया कि प्राणमति में थराली-डुंगरी सड़क का सौ मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे आवाजाही बंद हो गई थी। मजदूरों ने एक छोर से बिजली के पोल कंधे पर रखकर दूसरी छोर तक पहुंचाए। रविवार को सभी पोल लगाने के साथ ही लाइन की मरम्मत कर दी गई। अब इन गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन



नंदप्रयाग की 13 दुकानों में घुसा पानी

बारिश के कारण नंदप्रयाग बाजार में नंदानगर घाट सड़क के पास कई दुकानों में पानी घुस रहा है। बुधवार को हुई बारिश से यहां करीब 13 दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदारों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क का लेवल दुकानों से नीचे रखने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र तोपाल, सुरज पुरोहित, संजय सिंह, प्रेम सिंह, संतोष सिंह, भगवती पुरोहित, दीपक चौधरी, राकेश, प्रकाश सिंह, मनवर सिंह व साहब सिंह ने कहा कि यहां सड़क चौड़ीकरण कार्य से बारिश का पानी दुकानों में घुस रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें