फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को जिला कार्यालय में बदरीनाथ विधानसभा टिफिन बैठक आयोजित की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर संपर्क अभियान में पूरे मनोयोग से जुड़ें। पार्टी का उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। पार्टी कार्यकर्ता हर क्षेत्र में आगे रहे।
विज्ञापन




मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता विभिन्न माध्यम से देश के हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, अभियान के जिला सहसंयोजक विनोद कनवासी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नंदन बिष्ट, चंद्रकला तिवारी, हरिबोधनी खत्री, जिला भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, विक्रम बर्त्वाल, नंदी राणा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें