जिलासू में चल रही श्रीराम कथा सुनने के लिए आसपास के गावों से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कथा का प्रवचन करते हुए मोरारी बापू ने कहा कि आस्था और विश्वास ही प्रभु भक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने भगवान राम और हनुमान के मिलन का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने मुरली वाले की महफिल सजी है..., कमली वाले की महफिल सजी है... भजन गाया। भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा सुनने के लिए कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, गौचर, नारायणबगड़, गैरसैण, थराली, देवाल, ग्वालदम, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, पौड़ी से भक्त पहुंचे थे। इस मौके पर हरीशचंद्र त्रिपाठी, कुंवर गतेंद्र सिंह, प्रभुकांत डिमरी, किरन कैलखुरा, सूर्यकांत जालान, रेनू जालान और लक्ष्मी जालान आदि मौजूद थे।