राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। इस दौरान राइंका, राबाइंका, डिग्री कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, उमा पब्लिक स्कूल, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से मुख्य बाजार होते हुए दीन दयाल पार्क तक जनजागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चों ने नशा छोड़ो के नारे लगाए। दीन दयाल पार्क में विष्णुदत्त भट्ट ने छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीरपाल रावत, मनीष डिमरी, सुभाष चमोला, जनार्दन चमोली, चिंतामणि सेमवाल, भगवती बैंजवाल, अनूप बलूनी, हिम्मत नेगी, महेंद्र कंडारी आदि मौजूद थे।