फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वगणना की प्रक्रिया के बारे में दी जानकारी

Sun, 22 Nov 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में रविवार को स्वगणना को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के प्रध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यशाला के नोडल अधिकारी डॉ. रामानंद ने स्वगणना कार्यक्रम को विस्तार से बताया। कॉलेज के तकनीकी सहायक डॉ. केवलानंद ने सभी को इसका प्रशिक्षण दिया। इसमें स्वगणना के विभिन्न चरणों, जानकारियां दर्ज करने और तकनीकी पहलुओं को समझाया और प्रतिभागियों को इसका अभ्यास भी कराया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक व जनसांख्यिकीय स्थिति का महत्वपूर्ण आधार है। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए सटीक व अद्यतन जनसांख्यिकीय आंकड़े उपलब्ध होना जरूरी है। इस दौरान डॉ. शिव सिंह रावत, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अंजलि रावत, डॉ. कंचन सहगल, डॉ. श्वेता, डॉ. साजिया सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें