फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मेले के बाद अब कूड़ा निस्तारण में जुटे पर्यावरण मित्र

Sun, 22 Nov 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर के समापन के बाद मेला मैदान में जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मी लगातार कूड़े का निस्तारण करने में जुटे हैं। मेला समापन के बाद दुकानों और स्टॉल का सामान खाली होने लगा है। हालांकि रविवार को ज्यादातर दुकानें लगी रही। सोमवार से श्रीनगर में होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले की वजह से भी दुकानदार अपना सामान समेटने लगे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि मेला समापन के बाद अब प्रशासन को सभी दुकानें हटा देनी चाहिए। वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि मैदान को जल्द साफ कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



कलश यात्रा के साथ शौर्य महोत्सव का होगा आयोजन
नारायणबगड़। प्रखंड के खैतोलीखाल में 23 नवंबर से शुरू होने जा रहे प्रथम विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी राजकीय शौर्य महोत्सव की सभी तैयारियां वीसी दरवान सिंह नेगी वार मेमोरियल फाउंडेशन ने पूरी कर ली हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को महिलाओं की ओर से कलशयात्रा के साथ चार दिवसीय शौर्य महोत्सव का आयोजन शुरू किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में क्षेत्र की महिला एवं युवक दलों के साथ ही पिंडरघाटी बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक समिति थराली के कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां भी दीं जाएंगी। बताया कि शौर्य महोत्सव में 23 एवं 24 नवंबर को मेट्रो हॉस्पिटल एवं ह्रदय संस्थान हरिद्वार की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संवाद


वरिष्ठ पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान
थराली। पेंशन सेवाओं को सरल बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5 शुरू किया गया है। यह अभियान 01 नवंबर से शुरू हुआ और 30 नवंबर तक चलेगा। 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनभोगियों को इस अभियान में विशेष प्राथमिकता मिलेगी। यह अभियान पारंपरिक प्रक्रिया की असुविधाओं को कम कर डिजिटल तकनीक से इसे सहज बनाएगा। डिजिटल प्रमाणीकरण से पेंशन संबंधी कार्रवाई में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी। यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों के पेंशनभोगियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। उत्तराखंड के कोषागार विभाग के मार्गदर्शन में उपकोषागार थराली यह अभियान चला रहा है। उपकोषागार थराली ने सभी पेंशनभोगियों से 30 नवंबर, 2026 तक प्रमाण-पत्र जमा करने की अपील की है। परिजनों, ग्राम प्रधानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी पात्र पेंशनभोगियों को प्रेरित करने का अनुरोध है। संवाद
विज्ञापन



31 बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक
जिलासू। आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो दिवस पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत कुल 31 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सोहन लाल ने किया। आंगनबाड़ी सहायिका रामेश्वरी देवी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना था। उन्हें बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रेरित किया गया। समय-समय पर टीकाकरण कराने के महत्व पर जोर दिया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें