फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीआरडी जवानों को ड्राइविंग व कंप्यूटर का प्रशिक्षण दें

Tue, 09 Dec 2025 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरडी जवानों को ड्राइविंग व कंप्यूटर का प्रशिक्षण दें
विज्ञापन

डीएम ने युवा कल्याण और खेल विभाग की योजनाओं को लेकर की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। डीएम ने मंगलवार को युवा कल्याण और खेल विभाग की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि पीआरडी जवानों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग के साथ ड्राइविंग और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीणों से प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण व जरूरी खेल सामग्री उपलब्ध कराएं। कहा कि स्टेडियम, खेल मैदान जैसे ढांचों के रख-रखाव और सुधार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। कहा, महिला व युवक मंगलदलों को अधिक सक्रिय करें, योजनाओं का नियमित निरीक्षण करें। अन्य विभागों से समन्वय बनाकर युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करवाएं। इस दौरान सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी, खेल विभाग की सहायक प्रशिक्षक रश्मि बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें