फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कृषि उत्पाद बढ़ाएं, वन्य जीवों से सुरक्षा के करें उपाय

Tue, 09 Dec 2025 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पाद बढ़ाएं, वन्य जीवों से सुरक्षा के करें उपाय
विज्ञापन

डीएम ने कृषि व उद्यान विभाग की योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कृषि और उद्यान अधिकारियों को जिले में कृषि उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही खेती को वन्य जीवों से बचाने के लिए उपाय करने और चेन लिंक फेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वीसी कक्ष में मंगलवार को कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। डीएम ने कृषि उत्पादन बढ़ाने, काश्तकारों की आए में वृद्धि करने व वर्तमान चुनौतियों के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा, कृषि उपकरण वितरण में अधिक से अधिक काश्तकारों को लाभान्वित करें, वितरण में लाभार्थियों की पुनरावृत्ति न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। वाइब्रेंट विलेज में कृषि और उद्यानिकी गतिविधियों को मजबूत करने, वहां के काश्तकारों को आधुनिक खेती तकनीकी का प्रशिक्षण देने, जैविक खेती का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, उत्पादों की ब्रांडिंग व बाजार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी वर्चुअली जुड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें