कर्णप्रयाग। बेस अस्पताल सिमली का शासनादेश जारी करने की मांग के लिए रविवार को सिमली बाजार में बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान 27 अक्तूबर को विरोध के लिए मानव शृंखला बनाने के लिए 26 नवंबर को बैठक करने का निर्णय लिया गया।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में धरने पर बैठे जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान 27 अक्तूबर को प्रस्तावित मानव शृंखला के रूप में विरोध की रणनीति पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने के लिए भाजपा चमोली के जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल के माध्यम से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन दिया। इस मौके पर समिति के संरक्षक महेश डिमरी, कोषाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, पूर्व सभासद राजेश जोशी, सिमली के प्रधान पंकज कुमार, जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी, सतीश डिमरी आदि मौजूद थे।