फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदकेशरी-ग्वालदम मार्ग के लिए मिले 15 करोड़, फिर भी काम धीमा

Sun, 25 Oct 2026 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह में केवल 700 मीटर पर ही हुआ हॉटमिक्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवाल। नंदकेशरी-ग्वालदम मार्ग के सुधारीकरण के लिए 15.6 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके बावजूद 18 किमी मार्ग पर सात माह में केवल 700 मीटर पर ही हॉटमिक्स का काम पूरा हो पाया है।
18 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर गड्ढे और पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं। मार्ग की स्थिति ठीक नहीं है। राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि यह मार्ग गढ़वाल-कुमाऊं का मुख्य मार्ग है। मार्च माह में काम शुरू हुआ था लेकिन आज तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से कार्य में तेजी लाने की मांग की। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने कहा कि मार्ग पर हॉटमिक्स सहित अन्य काम किए जा रहे हैं। जेडी ग्रुप को समय पर सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 700 मीटर सड़क पर हॉटमिक्स हो गया है और 34 नए स्कपर भी बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


फोटो
पांच साल से अधूरी मासौं-दादड़ सड़क
गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के ग्राम पंचायत दादड़ के ग्रामीण पांच साल से अधूरी पड़ी मासौं-कफलखेत-दादड़ सड़क का निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। करीब 20 वर्ष से ग्रामीण सड़क की मांग पूरा करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की। साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2020 में लोक निर्माण विभाग ने सड़क की कटिंग का काम शुरू किया था लेकिन डेढ़ किमी कटिंग के बाद काम रोक दिया गया। विभाग ने गलत एलाइमेंट के कारण काम बंद होने की बात कही थी। बाद में सड़क निर्माण की जिम्मेदारी पीएमजीएसवाई को सौंप दी गई लेकिन शासन को भेजा गया प्रस्ताव अभी तक लंबित है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तक पहुंचने के लिए उन्हें आज भी तीन से चार किमी पैदल चलना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान अनिता सहित कल्पेश्वरी देवी, जयंती देवी, नंदा देवी, सीता देवी, गजपाल लाल, महिपाल लाल, प्रेम प्रकाश, पार्वती देवी, बिजोरा देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें