फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की जांच करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों एनयूएसआई के छात्र-छात्राओं को दिवालीखाल बैरीकेटिंग पर ही रोक दिया गया। उन्होंने बैरीकेटिंग तोड़कर आगे जाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों की पुलिस के जवानों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अस्थायी जेल मेेहलचौरी भेज दिया। इससे गुस्साए अन्य छात्र-छात्राएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की जांच, एससी/एसटी के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, पज्याणा गांव के लापता सैनिक राजेंद्र सिंह नेगी का पता लगाने और उनके परिजनों को मदद देने की मांगों को लेकर एनएसयूआई के छात्र विस घेराव को पहुंचे। उन्होंने दिवालीखाल में बैरीकेटिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेकर अस्थायी जेल मेेहलचौरी भेज दिया। इससे गुस्साए अन्य छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठ गए और सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। गुस्साए छात्रों ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले को लेकर वन मंत्री के खिलाफ नारे लगाए और उनसे इस्तीफे की मांग की। एनयूएसआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से रोजगार के नाम पर युवाओं को छला जा रहा है। इस दौरान उत्तराखंड के कई जिलों से पहुंचे संगठन के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर देहरादून से सौरभ ममगांई, उत्तरकाशी से निवेंद्र नेगी, पौड़ी के गौरव सागर, हरिद्वार के सचिन चौधरी, आदिबदरी के प्रधान विनोद रावत, दीक्षा, पुष्पा, ऋतु, सलोनी, राधिका, ममता, अनीता, जसवंत बिष्ट, देवेंद्र, दर्शन मढवाल और हरिओम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें