फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
जोशीमठ में जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी ने नंदा देवी राजजात यात्रा के कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के विरोध में प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने पूर्व कार्यकाल में नंदादेवी राजजात यात्रा के कार्यों में अनियमितताएं की हैं। अब फिर से यह मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुरुष हो या महिला भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। नंदा हमारी ध्याण है और बेटी के नाम पर होने वाले कार्यों में भी भ्रष्टाचार किया गया है। उनको नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख पंकज हटवाल, सुनील कोठियाल, भुवनेश जोशीमठ, दीपक पंत, पंकज नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरजा पंवार, मंत्री शशि कला पुरोहित, उपाध्यक्ष मनोरमा चौधरी और सुनील थपलियाल आदि मौजूद रहे।
वहीं जोशीमठ में भी भाजपा ने मुख्य चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, भगवती प्रसाद नंबूरी, राकेश भंडारी, हरीश सती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें