फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सुनील वार्ड में सुरक्षात्मक कार्य शुरू

Fri, 17 Apr 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। नृसिंह वार्ड में भूमि स्थिरीकरण का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है और अब सुनील वार्ड में भी कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां पर राजस्व भूमि पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में 2023 में भू-धंसाव शुरू हुआ था जिससे ज्योतिर्मठ नगर के कई आवासीय भवन इसकी जद में आकर जर्जर हो गए थे। केंद्र सरकार की ओर से नगर में भूमि सुरक्षा के लिए बजट जारी किया गया है। नगर में भू स्थिरीकरण का कार्य लोनिवि करवा रहा है। विभाग ने मार्च माह में नृसिंह वार्ड से कार्य शुरू किया था अब सुनील वार्ड में कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग तक कार्य गतिमान है। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें